दिल्ली मेट्रो के एक रूट पर सेवा 50 मिनट से बाधित
चावड़ी बाजार स्टेशन पर दो रेलगाड़ियां लगभग 50 मिनट से रुकी हुई हैं। दोनों गाड़ियों को खाली करा दिया गया है। इस कारण इस स्टेशन के साथ-साथ अन्य स्टेशनों पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं।
कुछ कारणों से जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर रूट पर भी गाड़ियों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस कारण दोनों ओर यात्रा करने के वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गाड़ियों का संचालन कब शुरू होगा और किस कारण उनका संचालन रोका गया है, इस बारे में जानकारी देने वाला कोई नहीं है। चावड़ी बाजार स्टेशन पर बार-बार सिर्फ यही उद्घोषणा की जा रही है कि तकनीकी खराबी के कारण संचालन रोका गया है।
इस संबंध में संपर्क किए जाने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सहायक जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि रेलगाड़ियों के एक ही स्टेशन पर रुकने की खबर सच है लेकिन जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर पर संचालन नियमित है। यादव ने बताया कि इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी अभी मिल नहीं पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications