बेटी चाहती हैं तो नमक की खुराक कम करें
एक शोध में कहा गया है कि जो महिलाएं चाहती हैं कि उनके घर बेटी की किलकारी गूंजे तो उन्हें जैतून, केला, सुअर का मांस, आग पर पकाई गई सालमन मछली, झींगा, सुगंधित चावल, नीला पनीर, आलू, संसाधित मांस, ब्रेड और पेस्ट्री का सेवन बंद करना होगा।
इसकी जगह बेटी की इच्छा रखने वाली महिलाओं को कैल्सियम और मैग्नीशियम से युक्त व्यंजनों का सेवना करना चाहिए। इसमें कैल्सियम, दही, ठोस पनीर, पालक, दलिया, ब्रोकोली, काजू, साबूत गेंहू से बने व्यंजन, अंजीर, सेम और संतरे का उपयोग करना करना चाहिए।
हॉॅलैंड के मास्ट्रिच विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि बच्चे के लिंग पर पिता के खानपान संबंधी आदतों का कोई असर नहीं पड़ता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications