इजरायली ने शांति वार्ता की प्रगति पर चर्चा की

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैठक के प्रारंभ में नेतन्याहू ने कहा कि 26 सितंबर को 10 महीने की पाबंदी समाप्त हो जाने के बाद भी वेस्ट बैंक में आवासीय निर्माण कार्य बहाल किए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद का समाधान उन्हें अभी नहीं दिखाई देता।

निर्माण कार्य पर पाबंदी इजरायल और फिलीस्तीनी अधिकारियों के बीच शांति वार्ता में एक बड़ा रोड़ा है। शांति वार्ता गुरुवार को वाशिंगटन में शुरू हुई। फिलीस्तीनी वार्ताकारों ने धमकी दी है कि यदि कब्जाए गए इलाके में इजरायल ने कोई नया निर्माण कार्य शुरू किया तो वे शांति वार्ता से अलग हो जाएंगे।

दूसरी ओर नेतन्याहू के गठबंधन के दक्षिणपंथी सदस्यों ने धमकी दी है कि यदि पाबंदी की मियाद आगे बढ़ाई गई तो वे सरकार से अलग हो जाएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी रोधम क्लिंटन ने शुक्रवार को चेताया कि शांति वार्ता विफल हो सकती है। उन्होंने कहा कि जारी वार्ता क्षेत्र की अंतिम वार्ता साबित हो सकती है।

अगले दौर की बातचीत 14-15 सितंबर को क्षेत्र में ही कहीं शुरू हो सकती है, संभवत: मिस्र के रिजोर्ट शहर, शर्म अल-शेख में। इस बातचीत में क्लिंटन और मध्य पूर्व के लिए अमेरिकी दूत जॉर्ज मिशेल हिस्सा ले सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+