थंगल को 'इमर्जिग राइटर्स अवार्ड'
पुरस्कार के लिए थंगल के नाम को एक सदस्यीय ज्यूरी प्रसिद्ध लेखक पॉल जाचेरियाह ने मंजूरी दी है। यह पुरस्कार उन्हें मलयालम में लिखी दो किताबों के लिए दिया जा रहा है।
जाचेरियाह ने कहा, "वह एक अच्छी कवियित्री हैं। उनकी कविता में लयबद्धता, विचार और संक्षिप्तता है। उनमें एक महान उपन्यासकार के गुण भी हैं।"
उन्होंने कहा,"उनके पहले उपन्यास 'राबिया' में आज के दौर की आधुनिक मुस्लिम महिलाओं के भीतर का पारंपरिक संबंधों को लेकर अंर्तद्वंद्व झलकता है।"
गौरतलब है कि थंगल उस समय चर्चा में आई थीं, जब उनकी पहली कविता संग्रह 'जनीना ओत्तवारा' वर्ष 2007 में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद उन्होंने उपन्यास 'राबिया' लिखा था।
'इमर्जिग राइटर्स अवार्ड' की शुरूआत क्षेत्रीय लेखकों को राष्ट्रीय परिदृश्य में लाने के लक्ष्य के साथ की गई है। कोवलम साहित्य समारोह में प्रति वर्ष यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत 25,000 रुपये नकद व अन्य उपहार दिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications