हिमाचल के सेबों की कीमत फिर बढ़ी
सरकार द्वारा संचालित सेब बाजार समिति के अध्यक्ष ग्यान सिंह चंदेल ने आईएएनएस से कहा, "गिरावट के बाद बाजार एक बार फिर तेज हो रहा है। सबसे अच्छी गुणवत्ता के सेब की पेटी की कीमत 100 से 150 रुपये तक बढ़ी है।"
उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर को ईद-उल-फितर के कारण सेब की कीमतें बढ़ रही हैं।
चंदेल ने कहा कि पिछले दो हफ्तों से रॉयल डिलिशियस की कीमत 250 से 850 रुपये प्रति पेटी, रॉयल रेड और गोल्डन 250 रुपये से 650 रुपये तथा 250 रुपये से 300 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है।
बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो करोड़ पेटी सेब विभिन्न बाजारों को भेजे जा चुके हैं। रोजाना औसतन 600,000 पेटी सेब बाजारों में पहुंच रहे हैं।
किन्नूर और स्पीति के देश के सबसे बेहतरीन सेब अभी बाजार में नहीं पहुंचे हैं।
चंदेल ने कहा कि अधिकांश सेब दिल्ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी आजादपुर जा रहा है।
सेब हिमाचल प्रदेश में फलों की मुख्य फसल है और राज्य के 12 में से नौ जिलों में यह पैदा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications