ब्रिटेन में विमान दुर्घटना में 2 की मौत
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर वेट द्वीप पर राइड शहर के घनी आबादी वाले इलाके में गिर गया। इसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। दूसरा विमान बेम्ब्रिज हवाई अड्डे पर गिरा। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
रॉल्स रॉयस मर्लिन ट्रॉफी प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को दो विमान आपस में टकरा गए थे। बताया जा रहा है कि प्रतिस्पर्धा में 19 विमान हिस्सा ले रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications