भाखड़ा बांध से पानी छोड़ा गया

भाखड़ा बांध से बने गोविंद सागर जलाशय में शनिवार को जलस्तर 1,680 फुट के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया था। जलाशय में जलस्तर आधे से एक फुट प्रतिदिन की रफ्तार से बढ़ रहा है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के संयुक्त निदेशक वी. पी. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "आज (रविवार) हमने 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। बांध में पानी की आवक 40,000 क्यूसेक है। हम 10 सितंबर तक 1,680 फुट से जल स्तर होने पर अतिरिक्त पानी को छोड़ते रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "भय की कोई बात नहीं है। हम सदस्य राज्यों के संपर्क में हैं। 1,680 फुट तक पानी होने के बावजूद हमारे पास 10 फुट की अतिरिक्त भंडारण क्षमता मौजूद है।"

भाखड़ा बांध चण्डीगढ़ से 130 किलोमीटर दूर पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित है।

रोपड़ प्रशासन का कहना है कि बाढ़ का कोई खतरा नहीं है और हम किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

रोपड़ के उपायुक्त ए. एस. मिगलानी ने कहा, "रोपड़ में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। सतलुज नदी में अतिरिक्त पानी को समाहित करने की क्षमता है लेकिन अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+