'निर्यात बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश की जरूरत'
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (एसोचैम) ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में देश का निर्यात लक्ष्य से 10 प्रतिशत कम रह सकता है।
वर्ष 2010-11 में देश का निर्यात लक्ष्य 200 अरब डॉलर निर्धारित किया गया है लेकिन वास्तविक निर्यात 180 अरब डॉलर रह सकता है। निर्यात वृद्धि दर में लगातार कमी आ रही है और आगे भी यह गिरावट जारी रहने की आशंका है।
एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, "निर्यात में यह नरमी जर्मनी, स्पेन, इटली और पुर्तगाल जैसे देशों के खर्च घटाने और प्रोत्साहन पैकेज वापस लेने के कारण दर्ज की गई है।"
एसोचैम ने कहा कि अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देश भारतीय निर्यात के लिए बड़ी उम्मीद बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications