उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर हंगामा
प्रदर्शनकारियों ने बी.एड कॉलेज में सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और परीक्षा केंद्र में घुस गए। परीक्षा दे रहे कुछ छात्र भी प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के साथ सड़क पर आए और उनको फाड़कर फेंक दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल हुए हैं और कई को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्य समिति (ओयुजेएसी) और तेलंगाना समर्थन अन्य संगठनों के बंद के परीक्षा बहिष्कार के आह्वान को देखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे विफल कर दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ओयुजेएसी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेडों को उखाड़ दिया और कॉलेज परिसर में प्रवेश कर गए।
सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों का साथ दिया।
पुलिस ने सभी 445 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए।
तेलंगाना समर्थक संगठनों ने परीक्षा बहिष्कार के साथ ही बंद का भी आह्वान किया था। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच बंद का आंशिक प्रभाव देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications