सार्वजनिक होंगे चंद्रयान मिशन के आंकड़े

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने आईएएनएस से कहा, "हमारे पहले चंद्रयान मिशन के विस्तृत आंकड़े इस साल के अंत तक शुरू किए जाने वाले पोर्टल के जरिए लोगों को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराए जाएंगे।"

इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक बी. गोपाल कृष्ण ने कहा, "मिशन के आंकड़ों को दो चरणों में विभाजित किया गया है। नवंबर 2008 से फरवरी 2009 तक के आंकड़े इस साल के अंत तक जारी किए जाएंगे और मार्च 2009 से अगस्त 2009 तक के आंकड़े 2011 के मध्य में जारी किए जाएंगे।"

इसके अंतर्गत चंद्रमा के रसायनों और खनिजों से संबंधित 26 गीगाबाइट मेमोरी के आंकड़े और चित्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसरो ने 22 अक्टूबर 2008 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिए 514 किलो वजन वाले चंद्रयान को प्रक्षेपित किया था।

करीब 3.9 अरब डॉलर की लागत वाले इस चंद्रयान मिशन से चंद्रमा पर पानी की खोज हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+