बुंदेलखण्ड के सूखे से निपटेगा योजना आयोग
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र में सूखा निवारण रणनीतियों के क्रियान्वयन पर सलाहकार समिति की अध्यक्षता योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया करेंगे।
सूखाग्रस्त और पिछड़े बुंदेलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा 766 करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूरी दिए जाने के बाद इस समिति का गठन किया गया है।
बुंदेलखण्ड क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के सात जिले-बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और महोबा तथा मध्य प्रदेश के छह जिले-छतरपुर, दमोह, दतिया, पन्ना, सागर और टीकमगढ़ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications