बच्चों की हत्या की ओरोपी मां गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक कुलवंती देवी उर्फ बबली के कथित प्रेमी राम मेहर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जुलहेरा गांव का निवासी राम कुलवंती के पति धर्मवीर सिंह का चचेरा भाई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अबोध बच्चों सतनाम (5) और प्रीति (3) की हत्या करने के बाद दोनों अंबाला जाने वाली बस में सवार हुए थे। बच्चों के शव को उन्होंने एक सितंबर को अंबाला रेलवे स्टेशन के निकट ही एक खेत में गाड़ दिया था।
पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देकर वे चकुलूदाना गांव चले गए और वहां पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications