वर्ष 2010 में चीनी कंपनियों को 169000 पेटेंट मिले
'चाइना एंटरप्राइस कन्फेडरेशन' (सीईसी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि प्रमुख 500 कंपनियों में से 41 कंपनियों ने एक-एक हजार और 36 कंपनियों ने दो-दो सौ से ज्यादा पेटेंट हासिल किए हैं।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक सीईसी ने कहा कि कंपनियों ने शोध एवं विकास कार्यो के लिए औसतन 77.5 करोड़ युआन (11.3 करोड़ डॉलर) आवंटित किए हैं जो 2009 के आवंटन से 14.4 प्रतिशत ज्यादा है।
वर्ष 2009 में चीन ने 7,946 अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हासिल किए थे जो कि वर्ष 2008 से 29.7 प्रतिशत ज्यादा हैं। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ)के मुताबिक वर्ष 2009 में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट लेने वाले देशों में चीन का स्थान पांचवां रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications