विमान से शव ले जाने की कोशिश में 2 गिरफ्तार
समाचार चैनल 'स्काई न्यूज' के अनुसार महिलाओं ने शव को काला चश्मा पहना रखा था। हवाई अड्डे के अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने उस व्यक्ति की जांच का फैसला किया।
लिवरपूल के जॉन लेनन हवाई अड्डे पर 66 साल की गीटा जरैंट और उसकी 41 वर्षीया बेटी अंके अनुसिक को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब दोनों 91 वर्षीय कुर्त विली जरैंट के शव को विमान में चढ़ाने की कोशिश कर रही थीं।
जरैंट पहले अल्जाइमर की बीमारी से पीड़ित थे। गीटा और अंके बर्लिन जा रही थीं। जरैंट की मौत का प्रमाण पत्र पेश न किए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि हवाई अट्टे आने के दौरान रास्ते में जरैंट की मौत हो हुई। उनका कहना था कि उन्हें लगा कि जरैंट सो रहे हैं।
क्राउन अभियोजन पक्ष ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को किसी कानून कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि मौत का कारण सुनिश्चित नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications