ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण (लीड-1)
उड़ीसा में बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण क्षेत्र से इस मिसाइल को दागा गया। यह मिसाइल 200 से 300 किलोग्राम भार वाले परंपरागत मुखास्त्रों को वहन करने में सक्षम है।
परीक्षण क्षेत्र के निदेशक एस.पी. दाश ने आईएएनएस को बताया, "यह प्रक्षेपण मिशन की सभी जरूरतों के अनुकूल रहा। यह प्रक्षेपण सौ फीसदी सफल रहा।"
भारत और रूस ने संयुक्त रूप से इस मिसाइल को डिजाइन किया है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोसक्वा नदी के नाम पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications