मप्र में स्वाइन लू से अब तक 33 की मौत
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो भोपाल व एक की जबलपुर में मौत हुई। इस तरह अब तक स्वाइन फ्लू से इंदौर में 13, भोपाल में 12, जबलपुर में सात और ग्वालियर में एक की मौत हो चुकी है। राज्य में एच1एन1 वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 125 तक पहुंच गई है, वहीं शनिवार को इसके 11 नए मामले सामने आए।
राज्य में अब तक 313 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें स्वाइन लू के 125 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 23 की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications