ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का परीक्षण
भुवनेश्वर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस सफल परीक्षण किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ीसा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण क्षेत्र से इस मिसाइल को दागा गया। भारत और रूस ने संयुक्त रूप से इस मिसाइल को डिजाइन किया है। यह मिसाइल 200 से 300 किलोग्राम भार वाले परंपरागत मुखास्त्रों को वहन करने में सक्षम है और यह 290 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications