विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता : भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक
शंघाई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में शनिवार को भारतीय टीम ने पुरूष वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जयंत तालुकदार, तरूणदीप राय और राहुल बनर्जी की त्रिमूर्ति ने भारतीय टीम को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।
शंघाई में चल रहे चौथे विश्वकप में भारतीय टीम ने रयोटा अमानो, तकहारू फुरू कोवा और हिदेक्ल कि कूजी की जापानी टीम को फाइनल मुकाबले में 224-220 से पराजित किया। टीम स्पर्धा के फाइनल में पुरुषों के मुकाबले में भारत को महिला वर्ग में कोरिया की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। टीम स्पर्धा में पांच देशों को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
भारतीय टीम ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 218-216 के स्कोर से, क्वार्टर फाइनल में अमेरिका टीम को 225-208 के स्कोर से और सेमीफाइनल में चीन को 222-217 के स्कोर से पराजित किया था।
राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय टीम को मिली इस शानदार जीत से तीरांदाजी खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications