कश्मीर में ज्यादातर लोग भारत विरोधी नहीं : आडवाणी
आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि यहां तक कि पाकिस्तान समर्थकों द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में भी पाया गया है कि राज्य के अधिकांश लोग जम्मू एवं कश्मीर के पाकिस्तान में विलय के पक्ष में नहीं हैं।
कश्मीर के बारे में ब्लॉग पर लिखे अपने लंबे लेख में आडवाणी ने कहा है, "राज्य के बाहर बहुत कम लोग इस राज्य के असमान जनसांख्यिकी के बारे में अवगत हैं।"
उन्होंने कहा है, "मुस्लिमों के बीच अलगाववादी भावनाएं एवं अलगाववादी हिंसा सामान्यत: सीमित हैं, मानिए कि उनकी स्थिति अल्पसंख्यक जैसी है। हिंदू, सिख, बौद्ध तथा गैर कश्मीरी मुस्लिम जैसे गूजर, बकरवाल और कारगिल शियाओं की संख्या राज्य की कुल आबादी की लगभग 60 प्रतिशत है। उनके भीतर भारत विरोधी भावनाएं नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications