कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी सोनिया को बधाई
कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल पुरुष, महिलाएं और बच्चे सोनिया गांधी और उनके बेटे व पार्टी महासचिव राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और ड्रम की थाप पर नाचा भी।
खासतौर से दिल्ली के कई पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर गांधी से मिल कर उन्हें बधाई देने की अनुमति प्रदान की गई।
पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा, "वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications