रतलाम में कर्फ्यू जारी

रतलाम, 5 सितम्बर,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार रात भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद दो थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू रविवार को भी जारी रहा। यहां अब तक 125 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रतलाम के दानीपुरा इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल पर गोबर फेंकने की घटना के बाद हिंसा भड़की। वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। पुलिस बल पर भी पथराव किया गया । हालात बिगड़ते देख पूरे जिले में निषेधाज्ञा लगाने के साथ दो थाना क्षेत्रों माणक चौक व दो बत्ती में कर्फ्यू रविवार को भी जारी रहा। तनाव बरकरार है। पुलिस की गश्त जारी है।

रतलाम के पुलिस अधीक्षक मयंक जैन ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस उपद्रव के आरेाप में 125 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। पुलिस को तलाशी के दौरान हथियार भी मिले हैं।

वहीं दूसरी ओर भोपाल में शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने रतलाम की घटना की समीक्षा की। इतना ही नहीं अतिरिक्त सुरक्षाबल रतलाम भेजने के साथ पूरे प्रदेश मे अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+