चीन ने नया उपग्रह प्रक्षेपित किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुयान प्रांत स्थित सिचैंग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च 3बी रॉकेट ने 'सिनोसेट-6' को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचाया।
उपग्रह का डिजाइन तैयार करने वाले चीन के अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम (सीएएसटीसी) ने कहा कि धरती से 35,700 किलोमीटर ऊपर स्थित सिनोसेट-6 की कार्य अवधि 15 वर्ष होगी।
चीन के उपग्रह संचार निगम के अनुसार इसका उपयोग मुख्य रूप से टेलीविजन और रेडियो संकेतों के प्रसारण में होगा और इससे दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के सांस्कृतिक जीवन में सुधार होगा।
चीन ने सिनोसेट श्रेणी का पहला उपग्रह सिनोसेट-1 वर्ष 1998 में प्रक्षेपित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications