रूस में आत्मघाती हमले में 5 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने बुनाक्स्क कस्बे में विस्फोटकों से भरी कार को उड़ा दिया।
एक अन्य सूत्र के अनुसार हमले में 34 लोग घायल हुए हैं और उनमें अधिकांश की हालत गंभीर है।
रक्षा मंत्रालय ने पहले तीन लोगों के मारे जाने और 26 के घायल होने की जानकारी दी थी।
जांचकर्ताओं के घटनास्थल की ओर बढ़ने के दौरान दूसरा विस्फोट भी हुआ लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक मेजर जनरल के नेतृत्व में एक विशेष आयोग घटनास्थल पर भेजा गया है।
क्रेमलिन ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प दोहराने के साथ ही क्षेत्र में बेरोजगारी, संगठित अपराध, जातीय वैमनस्य और भ्रष्टाचार से भी निपटने की आवश्यकता स्वीकार की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications