ग्वाटेमाला में भूस्खलन, 8 लोग मरे
ग्वाटेमाला सिटी, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला में गुरुवार से निरंतर हो रही बारशि के कारण हुए भूस्खलन में एक यात्री बस के दब जाने से उसमें सवार कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ितों को खोजने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बस कई टन मलबे के नीचे दबी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंटर-अमेरिकन राजमार्ग के निकट एक पहाड़ी के पास से गुजर रही बस पर अचानक कई टन मलबा गिर पड़ा।
इधर, ग्वाटेमाला शहर से 83 किलोमीटर दूर कोलोंबा में भूस्खलन की एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक ग्वाटेमाला में गुरुवार से ही निरंतर बारिश हो रही है जिससे विभिन्न भागों में अब तक भूस्खलन की 30 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications