क्वेटा आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या 65 हुई
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अस्पताल सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए एक समाचार चैनल के दो कैमरामैन की हालत नाजुक बनी हुई है।
क्वे टा में शुक्रवार को हुए विस्फोट में मारे गए 53 लोगों के शवों को मैरियाबाद में हजारों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर सुरक्षाबलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई थी। इस दौरान क्वे टा में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा गया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी ने इस हमले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications