पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 7 आतंकवादी ढेर
पेशावर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के निकट कबायली क्षेत्र में अमेरिकी मानवरहित विमान 'ड्रोन' से किए गए हमले में सात आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिरानशाह से लगभग 45 किलोमीटर पश्चिम में स्थित दत्ता खेल गांव में एक घर को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी गई।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन से किए गए हमले में सात आतंकवादी मारे गए, जिसमें चार विदेशी और तीन तालिबानी आतंकवादी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications