यमन में अलकायदा के 14 आतंकवादी गिरफ्तार
सना, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणी लोदार कस्बे में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा के 14 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रविवार तड़के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "लोदार इलाके में गहन तलाशी अभियान के दौरान अलकायदा के 14 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।"
मंत्रालय के बयान के मुताबिक शहर के पर्वतीय क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 10 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया जबकि चार अन्य को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications