शाही ट्रेन 'रॉयल राजस्‍थान ऑन व्‍हील्‍स' का सफर आज से

Royal Rajasthan on Wheels
नई दिल्ली। राजस्थान पर्यटन एवं भारतीय रेल की नई सुपर लग्जरी शाही रेलगाड़ी 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' अपना पहला व्यावसायिक सफर पांच सितम्बर को शुरू करने जा रही है।

यह शाही रेलगाड़ी नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होगी। पहली यात्रा में करीब 50 यात्री सफर करेंगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के नई दिल्ली में महाप्रबंधक प्रमोद शर्मा ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मनजीत सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह शाही रेलगाड़ी नई दिल्ली में अपना सफर शुरू कर इस बार राजस्थान के पर्यटन स्थलों जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, रणथम्भौर, जयपुर और आगरा जाएगी। इस बार 'यह सुपर लग्जरी शाही रेलगाड़ी पहली बार मध्य प्रदेश के खजुराहो और उतर प्रदेश के पर्यटन स्थल वाराणसी भी जाएगी।

शर्मा ने बताया कि पांच सितारा हॉटल जैसी सुख-सुविधाओं वाली इस रेल में पैलेस ऑन व्हील्स की तरह इस बार 'स्पा' और 'जिम' आदि नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

आठ दिवसीय सफर में यह रेल नई दिल्ली से जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, रणथम्भौर, जयपुर, खजुराहो, वाराणसी, आगरा होते हुए पुन: नई दिल्ली पहुंचेगी। इस सुपर लग्जरी ट्रेन का किराया साझा कूपे में प्रति यात्री 590 डॉलर रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+