यमन में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 4 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लाहेज के अल-हाबिलीन कस्बे में आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की और पुलिस के एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
इससे पहले शुक्रवार को आबयान के अमौदिया जिले में पुलिस पर हमला किया गया। इसमें एक जवान मारा गया और एक घायल हो गया। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications