उत्तर प्रदेश: स्कूल वैन में आग लगने से 11 बच्चे झुलसे
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल मां यशोदा इण्टर कालेज में शनिवार सुबह एक स्कूली वैन में आग लग जाने से उसमें सवार 11 बच्चे झुलस गए जिनमें से कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र लाल ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैन में एलपीजी की गैस किट लगी हुई है। गैस का रिसाव होने से ही संभवत: वैन में आग लगी।
सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की उम्र सात से 11 वर्ष के बीच है। यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास हुआ।













Click it and Unblock the Notifications