यूपी में इतालवी पर्यटक का शव बरामद

भेलूपुर थाना प्रभारी राम मोहन यादव ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि एंटीनियो की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
यादव के मुताबिक प्रारंभिक जांच के मुताबिक एंटीनियो ने गुरुवार को कोलकाता से वाराणसी आकर इस गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था। एंटीनियो शुक्रवार को कमरा छोड़कर वापस जा रहा था तभी उसने रिसेप्शन पर तबियत खराब होने की बात कही और वेटिंग रूम में थोड़ी देर आराम करने चला गया।
यादव ने बताया कि गेस्ट हाउस कर्मचारियों का कहना है कि जब दो घंटे बाद भी एंटीनियो नहीं उठा तो उन्होंने उसे जगाने का प्रयास किया जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने चिकित्सक को बुलाया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications