दिल्ली में डेंगू के 71 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "आज (शनिवार) डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।"
उन्होंने कहा कि शहर में इस वर्ष डेंगू से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन करीब 60 डेंगू के मामलों की सूचना मिल रही है।
उन्होंने बताया कि 2007 में डेंगू के कुल 548, 2008 में 1,312 तथा 2009 में 1,153 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications