हिमाचल सरकार से दागी अधिकारियों का ब्योरा तलब

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जिन अधिकारयों के विरुद्ध जांच चल रही है, उनकी फिर से नियुक्ति संबंधी सरकार की टिप्पणी पर मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ एवं न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने सरकार से बुधवार को दागी अधिकारियों की सूची पेश करने को कहा।

न्यायाधीशों ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा था, "जिनके खिलाफ जांच प्रगति पर है, उन अधिकारियों की पूरी सूची पेश की जाए तथा फिर से नियुक्त उन अधिकारियों की सूची भी दी जाए जिनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच चल रही है।"

उन्होंने सरकार को यह निर्देश भी दिया कि अदालत को ये सूचनाएं भी दी जाएं- "इन अधिकारियों के विरुद्ध चल रहे मामलों के शीघ्र निपटारे तथा जांच पूरी करने के लिए क्या कदम उठाए गए एवं सरकार स्पष्ट करे कि कुछ अधिकारियों की फिर से नियुक्ति का आदेश पारित करते समय सरकार की मंशा क्या थी।"

उल्लेखनीय है कि सरकार ने अदालत को दिए अपने हलफनामे में कहा है कि वह भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+