दुनिया की सबसे अशिष्ट पर्यटक हैं ब्रिटेन की महिलाएं

पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी एक वेबसाइट ने सर्वेक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट 'रियल हॉलीडे रिपोर्ट्स' में कहा है कि ब्रिटेन की महिलाएं छुट्टियों के दौरान होटल के स्विमिंग पूल और समुद्री तटों पर बेशर्मो की तरह लेटी रहती हैं।
इसे लेकर जब पर्यटकों से पूछा गया कि किस देश की महिलाएं अशिष्ट होती हैं। सभी ने जवाब में ब्रिटेन की महिलाओं का नाम लिया। इस मामले में 22.4 फीसदी लोगों ने ब्रिटिश महिलाओं को अशिष्ट महिला पर्यटक करार दिया। दूसरे पायदान पर अमेरिकी महिलाएं रहीं। उन्हें 16.7 फीसदी लोगों ने अशिष्ट महिला पर्यटक कहा। इसके बाद क्रमश: जर्मनी, पूर्वी यूरोप और स्पेन व तुर्की की महिलाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications