बच्चों में मानवीय गुण विकसित करें शिक्षक : अल्वा
राजभवन से जारी संदेश में अल्वा ने कहा कि केवल सूचना होना ही ज्ञान नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच तथा जिज्ञासा की प्रवृत्ति विकसित करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों में मौलिक विचारों के साथ-साथ सद्भाव, करुणा, उदारता, सहिष्णुता तथा विरोधी विचारों को सुनने का धैर्य रखने जैसे मानवीय गुण विकसित करना बहुत आवश्यक है जो शिक्षक ही कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण जैसे गंभीर तथा महान दायित्व अनादि काल से गुरुओं की रही है। आज के समय में भी अपने दायित्व के प्रति समर्पित शिक्षकों और गुरुओं को समाज में सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications