दिल्ली को स्वच्छ बनाने में जनसहयोग जरूरी : वालिया

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री किरण वालिया ने शनिवार को कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गो एवं महिलाओं के सहयोग की जररूत है। साथ ही कारपोरेट जगत तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसमें सहयोग देना चाहिए।

वालिया ने हौजरानी गांव में शहर को साफ -सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। लेट्स डू इट दिल्ली नामक स्वंयसेवी संस्था और कारपोरेट जगत की नामचीन कंपनी जनपैकट के सहयोग से लगभग दो हजार स्थानीय निवासी अभियान में शामिल हुए। साथ ही लेट्स डू इट दिल्ली की पहलकर्ता अनीता भार्गव, जनपैकट के सी़ ई.ओ़ प्रमोद कुमार, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंताओं ने भी भाग लिया।

वालिया ने क्षेत्र के आवासीय कल्याणकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हौजरानी गांव एवं निकटवर्ती स्थानों में लगभग सात टन कूड़ा-कचरा उठवाया। इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के मकसद से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा लोगों को कचरा-थैला और दस्ताने भी वितरित किए गए।

मंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी सोच और कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा, "दिल्ली का ढांचागत विकास तो हो गया लेकिन उसे संजोकर रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। हम बदलेंगे तो दिल्ली भी बदलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+