आपदा प्रबंधन पर उत्तराखण्ड सरकार को घेरेगा विपक्ष (लीड-1)

देहरादून, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में 22 सितम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विपक्ष आपदा प्रबंधन में कमियों को मुख्य मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरक सिंह रावत ने आईएएनएस को बताया कि सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी विधायकों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मानसून सत्र में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन में राज्य सरकार की विफलता, बढ़ती बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने चार साल के शासन काल में बेरोजगार युवकों के लिए कारगर नीति बनाने में पूरी तरह नाकामयाब रही है। साथ ही सरकार प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य मुहैया कराने में भी असफल रही है।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने शुक्रवार को विधानसभा के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सत्र की व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता कदम उठाने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मारगेट्र अल्वा ने विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने की औपचारिक घोषणा कर दी है। तीन दिवसीय सत्र 22 से 24 सितम्बर तक चलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+