बरेली घटना से माया सरकार की कलई खुली : जोशी

जोशी ने लखनऊ के साइंटिफिक सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला पुलिस अधीक्षक कल्पना सक्सेना को कार से घसीटे जाने की घटना शर्मनाक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मायावती के शासन में प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था कितनी बिगड़ चुकी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी सरकार आम लोगों की मदद कर सकती है, जिसके शासन में एक पुलिस अधीक्षक पर ऐसा अत्याचार होता हो। इस मुद्दे को पार्टी कार्यकर्ता खासकर महिलाओं को बड़े पैमाने पर उठाना चाहिए।

जोशी ने कहा, "मुझ्झे आश्चर्य हो रहा है कि इस मुद्दे पर प्रदेश में कोई हलचल नहीं है और महिलाएं सरकार के खिलाफ सड़क पर क्यों नहीं उतर रही हैं।"

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+