कश्मीर में पथराव करने वालों को विपक्ष का समर्थन : आडवाणी

आडवाणी ने अपने ब्लाग में ताजा-ताजा लिखा है, "कश्मीर में अलगाववादियों का नेतृत्व हुर्रियत कांफ्रेंस करती है। लेकिन पथराव की मुहिम को इन दिनों हुर्रियत से ज्यादा समर्थन पीडीपी से मिला है।"
आडवाणी ने हाल में समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र में कश्मीर पर हुई चर्चा को याद किया है। चर्चा के दौरान गृह मंत्री पी.चिदंबरम, खासतौर से भाजपा सदस्य मुरली मनोहर जोशी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देने के लिए नहीं आए।
आडवाणी ने कहा, "सरकार यह नहीं बता पाई कि उसने आजादी चाहने वालों के लिए क्या पैकेज तैयार किया है और सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।"
आडवाणी ने कट्टरपंथी हुर्रियत के नेता अली शाह गिलानी की भी आलोचना की है। आडवाणी ने लिखा है, "गिलानी ने पिछले सप्ताह खुले तौर पर कहा है कि समय-समय पर प्रतिरोध के तरीके भले ही बदलते रहे हैं, लेकिन लक्ष्य स्थिर रहा है, और वह लक्ष्य भारतीय शासन से आजादी पाने का है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications