बड़ोदिया पंचायत में बना देश का पहला नागरिक सेवा केंद्र
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने शनिवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।
केंद्र का भवन दस लाख रुपये की लगात से तैयार हुआ है। राज्य में इस कार्य को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधीन पूरा किया गया।
मालवीय ने इस मौके पर जिलाधिकारी अशोक भंडारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ माउस क्लिक कर कंप्यूटर से सूचना प्राप्ति सेवाओं का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने बड़ोदिया ग्राम पंचायत को बधाई दी और कहा कि नागरिक सेवा केंद्र के निर्माण से बड़ोदिया अब पूरे देश में अव्वल हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications