महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धमकी भरा फोन
पुलिस ने इसे शरारत भरा फोन काल बताया और कहा कि फोन करने वाले की पहचान कर ली गई है।
फोनकर्ता ने चव्हाण के सरकारी आवास पर शुक्रवार को फोन किया और चव्हाण के ठिकाने के बारे में पूछा।
मुंबई के पुलिस आयुक्त संजीव दयाल ने आईएएनएस को बताया, "यह एक शरारत भरा फोन काल था। हमने फोनकर्ता की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही पुलिस हिरासत में ले लेंगे।"
दयाल ने कहा, "किसी आतंकी संगठन का कोई भी सदस्य अपने संगठन का नाम लेकर धमकी नहीं देगा।"
दयाल ने हालांकि फोन काल तथा फोनकर्ता की पहचान के बारे में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications