एफआईईओ ने कपास का निर्यात सीमित रखने की मांग की
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑगेनाइजेशन्स (एफआईईओ) ने शनिवार को सरकार से कपास का निर्यात सीमित करने की मांग की है। संघ का कहना है कि घरेलू कपड़ा बाजार के लिए कपास की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्यात सीमित करना जरूरी है।
एफआईईओ के अध्यक्ष ए. शक्तिविला ने कहा, "सरकार को कपास का निर्यात 55 लाख गांठों तक सीमित रखना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि निर्धारित मात्रा का निर्यात धीरे-धीरे किया जाना चाहिए ताकि घरेलू उद्योग के लिए गुणवत्ता पूर्ण कच्चा माल उपलब्ध हो सके।
शक्तिविला ने कहा कि कपास के निर्यात से जहां केवल 75 रुपये प्रति किलो के दाम मिलते हैं वहीं इससे निर्मित उत्पादों पर 750 रुपये प्रति किलो का दाम मिलता है।
इससे पहले वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा कि सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में कपास की 55 लाख गांठों के निर्यात को मंजूरी देगी। शुल्क मुक्त कपास का निर्यात एक अक्टूबर से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications