डूसू चुनाव : एबीवीपी ने 2002 का इतिहास दोहराया (लीड-2)

डूसू पर कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का वर्ष 2003 से 2007 तक लगातार कब्जा रहा।

डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी के क्रमश: जितेंद्र चौधरी, प्रिया डबास और नीतू डबास विजयी रहे।

विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग में स्नातकोत्तर के छात्र चौधरी ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश चौधरी को 1943 मतों से पराजित किया। जितेंद्र चौधरी को 9259 मत मिले। हरीश एसजीबीटी खालसा कॉलेज के छात्र हैं।

एबीवीपी की चिर प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के खाते में मात्र एक सीट आई है। वह भी कांटे की टक्कर के बाद। संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई के अक्षय कुमार चुने गए हैं। उन्होंने महज 581 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सेमेस्टर प्रणाली का विरोध, छात्रावासों की संख्या बढ़ाने और छात्राओं के लिए मेट्रो में अलग से कोच की मांग को लेकर चलाए गए प्रचार अभियान की वजह से एबीवीपी ने वर्ष 2002 के अपने इतिहास को दोहराया है।

अधिकारियों के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा की बेटी अपराजिता अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के बैनर तले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ी थीं। उन्हें मात्र 2,999 मत मिले।

दूसरी तरफ प्रिया डबास ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के ए. वर्धन को 1,518 मतों से पराजित किया। उन्हें 8,679 मते मिले।

डूसू के सचिव पद के लिए मैदान में खड़ी नीतू डबास ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की और उन्हें 4,495 मत मिले। उन्होंने एनएसयूआई की दीपिका डरवाल को हराया।

गौरतलब है कि पिछले साल एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो जाने के बाद डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

डूसू के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 40 फीसदी मतदान हुआ था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+