उत्तराखण्ड में मानसून सत्र 22 सितंबर से
राजभवन से जारी अधिकारिक सूचना में कहा गया है कि विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 22 सितम्बर से शुरू होगा।
उधर, विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा के आला अधिकारियों की बैठक कर उन्हें सत्र की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता कदम उठाने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications