पत्रकारों पर हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने कहा, "शुक्रवार को पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में हमने बुरीपाला गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए इन तीनों से पूछताछ की जाएगी।"
उन्होंने कहा, "आरोपी सक्तिपद महतो, अजित महतो और पंचानन महतो को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। उन्होंने इन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।"
पुलिस प्रमुख ने हालांकि कहा कि उन्हें इन तीनों के राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी नहीं है।
वर्मा ने कहा, "हम इनकी राजनीतिक पहचान की जांच कर रहे हैं।"
बुरीपाला गांव के निवासियों ने कहा कि आरोपी माकपा के सक्रिय समर्थक हैं।
एक ग्रामीण ने कहा, "यह तीनों माकपा की स्थानीय समिति के पूर्णकालिक सदस्य हैं।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की बुरी तरह पिटाई के बाद उनकी शिकायत पर शुक्रवार रात को यह गिरफ्तारियां की गईं।
वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications