शहीद पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार संपन्न

सिमडेगा के एक गरीब जनजातीय परिवार से संबंध रखने वाले टेटे का शव शुक्रवार को लखीसराय में सिमरताली के जंगल के पास पाया गया था। इसके एक दिन पहले नक्सलियों ने कहा था कि उन्होंने रविवार को मुठभेड़ के दौरान जिन चार पुलिसकर्मियों को अगवा किया था, उनमें से एक की हत्या कर दी गई है।

टेटे के परिवार में उनकी पत्नी प्यारी और तीन बेटियां (अंजला, मंजुला और नीलम) हैं। बेटियां अभी छोटी हैं।

इसके पहले टेटे का शव हेलीकॉप्टर के जरिए उनके गृहनगर, सिमडेगा में कोलेबेरा लाया गया। अंतिम संस्कार के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

नक्सलियों ने छह घंटे चली मुठभेड़ के बाद चार पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था। मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मी मारे गए थे और 10 घायल हो गए थे। नक्सलियों ने इस हमले को अपने नेता आजाद और एक पत्रकार की हत्या का बदला बताया था।

नक्सली अपहृत पुलिस कर्मियों की रिहाई के बदले बिहार की विभिन्न जेलों में बंद अपने आठ नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+