सुनीत वर्मा ने बनाई सबसे लंबी साड़ी
वर्मा ने इस साड़ी को अपने आठ डिजाइनर सहयोगियों और 55 कारीगरों की मदद से तैयार किया है। कुल 55 मीटर 45 इंच लंबी इस साड़ी को तैयार करने में 10 सप्ताह लगे। दिल्ली स्थित डिजाइनर ने इस साड़ी को महाभारत के द्रौपदी की साड़ी से प्रेरित बताया है।
कुल 26,400 घंटों में तैयार हुई इस साड़ी की कीमत 8,85,000 रुपये है।
वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "साड़ियों की डिजाइनिंग मेरा पसंदीदा काम है। पांच यार्ड के इस कपड़े को मैं एक कैनवास की तरह देखता हूं जिस पर मैं कुछ रोचक चीजें उकेर सकता हूं। मुझे लीक से हटकर कुछ करना पसंद है।"
इस साड़ी को वोग के फैशन शो के लिए तैयार किया गया है। यह शो 10 सितंबर को वसंत कुंज के डीएलएफ एम्पोरिया मॉल में आयोजित होगा।
इस साड़ी को बनाते समय वर्मा ने नहीं सोचा था कि यह रिकॉर्ड बनेगा।
वर्मा ने कहा, "जब मैं यह साड़ी डिजाइन कर रहा था तब मैंने ऐसे किसी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा था और मेरा लक्ष्य रिकॉर्ड बनाना नहीं था। यह रिकॉर्ड बनने पर मुझे आश्चर्य हुआ।
"मैं द्रौपदी से प्रेरित था क्योंकि उनकी साड़ी बहुत बहुत लंबी थी।"
इस साड़ी को बनाने में उन्होंने सिल्क-जार्जेट और पीले, गुलाबी, हल्का हरा, लाल, ओरेंज और कोबाल्ट ब्लू रंगों का उपयोग किया। साड़ी में तीन इंच की बार्डर डिजाइन की गई है।
साड़ी की डिजाइनिंग में पेचवर्क, मिरर वर्क, थ्रेडवर्क और कढ़ाई जैसी कई तकनीकों का उपयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications