हिमाचल प्रदेश : लाहौल घाटी में पहला एटीएम
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार सूद ने आईएएनएस को बताया, "लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को एटीएम लगाया गया। यह जिले का दूसरा और लाहौल घाटी का पहला एटीएम है।"
उन्होंने बताया कि स्पीति घाटी के काजा इलाके में पहले से ही एसबीआई का एक एटीएम काम करता है।
गौरतलब है कि मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर केलांग स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications