सर्वदलीय बैठक में नक्सलियों से बातचीत का फैसला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में आयोजित इस बैठक में राज्य के लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यरूप से बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को रिहा करवाने के लिए नक्सलियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया। सभी दलों ने नक्सलियों से बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को कजरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि सात से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने चार जवानों को बंधक भी बना लिया था, जिसमें से एक की नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications