अगस्त में टोयोटा की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी के मुताबिक उसकी बिक्री में यह तेजी कोरोला के डीजल मॉडल और फार्च्यूनर के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया के चलते आई है।
कंपनी के उप कार्यकारी निदेशक (विपणन) संदीप सिंह ने कहा, "जुलाई अंत में बाजार में उतारा गया कोरोला का डीजल वर्जन हमारी उम्मीदों पर खरा उतारा है और इसकी लांचिंग से अब तक हमें 2,000 ऑर्डर मिल चुके हैं।"
फार्च्यूनर को भारत में एक साल पूरा होने पर कंपनी ने इसका भी एक नया वर्जन बाजार में उतारा था। जनवरी से अगस्त तक कंपनी की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications